Saturday, April 18, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति जब्त

रायगढ़। जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ रायगढ़ पुलिस ने बड़ी और सुनियोजित कार्रवाई करते हुए जिलेभर के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 14 वाहन और अवैध कबाड़ गोदामों से 4 करोड़ 90 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस को लंबे समय से जिले में चोरी के लोहे, वाहनों के पुर्जों और औद्योगिक कबाड़ की अवैध खरीद–फरोख्त की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान कई कबाड़ गोदामों से बिना वैध दस्तावेजों के भारी मात्रा में कबाड़ सामग्री बरामद की गई।

जांच में सामने आया है कि आरोपी संगठित तरीके से चोरी और अवैध रूप से प्राप्त कबाड़ को एकत्र कर उसे बाजार में खपाते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही जब्त वाहनों और संपत्ति के वैध दस्तावेजों की भी गहन जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध कबाड़ कारोबार पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और इस तरह के अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News