Friday, May 29, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

चंद्रपुर में 15 जनवरी को राज्य क्रीड़ा दिवस मनाने के निर्देश

चंद्रपुर : राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 जनवरी को दिवंगत ओलंपिक वीर खाशाबा जाधव की जयंती राज्य क्रीड़ा दिवस के रूप में मनाई जाएगी। स्वतंत्र भारत के पहले ओलंपिक पदक विजेता और महाराष्ट्र के गौरव खाशाबा जाधव के जीवन से नवोदित खिलाड़ियों को प्रेरणा एवं प्रोत्साहन मिले, इसी उद्देश्य से चंद्रपुर जिले की सभी स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं, सरकारी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों, क्रीड़ा संगठनों/एसोसिएशनों, क्रीड़ा मंडलों, क्रीड़ा अकादमियों तथा शासन की क्रीड़ा योजनाओं से लाभ या अनुदान प्राप्त सभी संस्थाओं को राज्य क्रीड़ा दिवस का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर खाशाबा जाधव के जीवन चरित्र एवं क्रीड़ा क्षेत्र में उनके योगदान पर व्याख्यान आयोजित किए जाएं। प्रो. संजय दूधाने द्वारा लिखित पुस्तक ‘ओलंपिकवीर खाशाबा जाधव’ प्रत्येक स्कूल एवं महाविद्यालय की लाइब्रेरी में खिलाड़ियों के पठन हेतु उपलब्ध कराई जाए। क्रीड़ा संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए रैली अथवा मैराथन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए।

विद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेलों के नियम, ओलंपिक सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगिताएं, सफल खिलाड़ियों की जानकारी देने हेतु मार्गदर्शन शिविर आयोजित किए जाएं। साथ ही ऑनलाइन माध्यम से नामवंत खिलाड़ियों के साथ विद्यार्थियों का संवाद भी कराया जाए।

इसके अलावा विभिन्न खेलों के प्रदर्शनी मुकाबले, विजेताओं को पुरस्कार वितरण, अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान, सफल खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं क्रीड़ा क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों की उपस्थिति में नवोदित खिलाड़ियों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, अभिभावकों और क्रीड़ा प्रेमियों के लिए क्रीड़ा क्षेत्र में करियर अवसरों पर परिसंवाद एवं चर्चा सत्र आयोजित करने का आह्वान किया गया है।

साथ ही सफल क्रीड़ा गतिविधियों तथा आधुनिक सुविधाओं से युक्त क्रीड़ा संकुलों और अकादमियों का दौरा कर अभिनव क्रीड़ा उपक्रम अपने स्तर पर लागू किए जाएं और उनका विस्तृत प्रतिवेदन जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय को प्रस्तुत किया जाए। यह अपील जिला क्रीड़ा अधिकारी अविनाश पुंड द्वारा की गई है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News