Friday, January 16, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

नई दिल्ली : महाराष्ट्र खाद्य महोत्सव-2025 की तैयारियाँ पूर्ण, 12 दिसंबर को होगा भव्य शुभारंभ

नई दिल्ली स्थित न्यू महाराष्ट्र सदन में 12 दिसंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय “महाराष्ट्र खाद्य महोत्सव-2025” की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। आज निवासी आयुक्त एवं सचिव श्रीमती आर. विमला ने स्वयं महोत्सव स्थल का निरीक्षण कर संपूर्ण व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने रसोईघर, विभिन्न फूड स्टॉल्स, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मंच और बच्चों के मनोरंजन क्षेत्र का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महोत्सव 12 से 14 दिसंबर तक कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित महाराष्ट्र सदन में आयोजित होगा। इसका उद्घाटन प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय शेफ विष्णु मनोहर के हाथों किया जाएगा। इस दौरान महाराष्ट्र के अलग-अलग प्रांतों के पारंपरिक और लोकप्रिय व्यंजन दिल्लीवासियों के लिए प्रस्तुत किए जाएंगे।

सावजी मटन रस्सा, मालवणी सीफूड, कोल्हापुरी तांबड़ा-पांढरा रस्सा, मिसळ पाव, पुरणपोळी, शेव भाजी, नान कालिया, तर्री पोहे जैसे कई लजीज व्यंजन इस महोत्सव की खास शान होंगे।

इसके साथ ही सातारा, कोल्हापुर, जळगाव, पुणे, अमरावती और रायगढ़ जिलों की महिला स्वयं-सहायता समूहों के स्टॉल भी सजकर तैयार हैं, जहां उनके विशेष घरेलू उत्पाद उपलब्ध रहेंगे।

महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, बच्चों के लिए जादू शो और खेलों की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडळ (MTDC) का विशेष स्टॉल भी लगाया गया है, जहां पर्यटकों को जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

निवासी आयुक्त एवं सचिव श्रीमती आर. विमला तथा निवासी आयुक्त (निवेश) श्री सुशील गायकवाड ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि वे महाराष्ट्र की समृद्ध, सुगंधित और विविधतापूर्ण खाद्य परंपरा का स्वाद चखने इस महोत्सव में अवश्य पधारें।

महाराष्ट्र खाद्य महोत्सव-2025 कल से शुरू हो रहा है और इसके सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News