Friday, May 15, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

उदालगुड़ी (असम) में भूकंप के हल्के झटके, तीव्रता 4.4 दर्ज

उदालगुड़ी (असम) | असम के उदालगुड़ी ज़िले में शनिवार, 27 दिसंबर 2025 की शाम 6 बजकर 12 मिनट 48 सेकंड (IST) पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई।

भूकंप का केंद्र 26.72 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 92.31 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई ज़मीन के भीतर लगभग 10 किलोमीटर बताई गई है। झटकों के कारण कुछ समय के लिए लोगों में दहशत देखी गई, हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News