Friday, May 15, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

नगर परिषद चुनाव 2025 से जुड़े वायरल पत्र पर मचा हड़कंप, जिलाधिकारी कार्यालय ने जारी किया आधिकारिक स्पष्टीकरण!

चंद्रपुर— सोशल मीडिया पर शनिवार शाम से तेजी से वायरल हो रहे एक पत्र ने चंद्रपुर जिले के कई नगर परिषद क्षेत्रों में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। इस पत्र में घुग्घुस, गडचांदूर, मुल, बल्लारपूर व वरोरा नगर परिषदों के लिए सुधारित आरक्षण सूची और चुनाव कार्यक्रम का उल्लेख किया गया था। वायरल दस्तावेज़ को लेकर उम्मीदवारों और नागरिकों में उत्सुकता और भ्रम की स्थिति बनी रही।

जांच में यह पत्र चंद्रपुर जिले के जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आधिकारिक निर्देश ही निकला, जिसमें महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग के हालिया आदेशों के आधार पर नगर परिषदों के सुधारित आरक्षण तथा अध्यक्ष पद की आरक्षण स्थिति स्पष्ट की गई है।

क्या है विवाद की जड़?

राज्य निर्वाचन आयोग ने हाल में कुछ नगर परिषदों के आरक्षण में सुधार करते हुए नई सूची जारी की थी। इसके बाद जिलाधिकारी, चंद्रपुर ने इस सुधारित सूची को लागू करने के लिए पत्र जारी किया।
इसी पत्र की स्कैन कॉपी वायरल होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ शुरू हो गईं—

क्या चुनाव स्थगित हो गए हैं? क्या आरक्षण फिर बदल गया है? उम्मीदवारों को नए सिरे से तैयारी करनी पड़ेगी?

पत्र में क्या है?

वायरल पत्र में— घुग्घुस, गडचांदूर, मुल, बल्लारपूर और वरोरा नगर परिषदों की वार्डवार आरक्षण सूची. घुग्घुस नगर परिषद अध्यक्ष पद का आरक्षण: अनुसूचित जाति (महिला). कुल 11 प्रभागों की अंतिम सूची. विभिन्न वार्डों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला तथा सर्वसाधारण श्रेणियों का आरक्षण. स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है।

जिलाधिकारी ने यह भी उल्लेख किया है कि न्यायालयीन प्रकरणों के कारण पहले घोषित आरक्षण में आवश्यक संशोधन किए गए हैं और राज्य निर्वाचन आयोग के 29 नवंबर 2025 के आदेश को आधार मानकर यह सूची तैयार की गई है।

राजनीतिक हलचल तेज

वायरल पत्र सामने आने के बाद—

संभावित उम्मीदवारों ने अपनी चुनावी रणनीतियाँ बदलना शुरू कर दी हैं।

कुछ वार्डों में आरक्षण बदलने से कई दावेदारों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

कई जगहों पर नए चेहरे चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।

आगे क्या?

जिलाधिकारी कार्यालय के अनुसार सुधारित आरक्षण के अनुसार अब नगर परिषद चुनाव 2025 की अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद नामांकन, छानबीन और आगे की चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


वायरल पत्र की पुष्टि होने के बाद अब चुनावी हलचल और तेज होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News