(प्रणयकुमार बंडी)
घुग्घुस, चंद्रपुर : अमराई वार्ड में तीन वर्ष पूर्व हुए भूस्खलन में प्रभावित 168 परिवारों के न्याय और पुनर्वास की मांग को लेकर चल रहे शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) द्वारा आयोजित आमरण उपोषण आंदोलन को अब स्थानीय संगठनों का समर्थन मिलना शुरू हो गया है।
गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस घुग्घुस ने इस उपोषण आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन घोषित किया। इस अवसर पर संगठन की ओर से समर्थन पत्र जारी करते हुए कहा गया कि प्रशासन और सत्ताधारी पक्ष की ओर से अब तक केवल आश्वासन ही दिए गए हैं, जबकि ठोस कदम नहीं उठाए गए — यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
समर्थन पत्र में कहा गया कि शिवसेना (उ.बा.ठा) द्वारा प्रभावित परिवारों के न्याय के लिए किया जा रहा आमरण उपोषण एक सराहनीय, साहसिक और जनहित में उठाया गया कदम है। राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस इस आंदोलन के साथ खड़ी है और प्रभावित परिवारों को शीघ्र न्याय मिलने की अपेक्षा करती है।
इस दौरान राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस घुग्घुस के अध्यक्ष शरद राजेश कुमार, महासचिव गोविंद रमेश गोगला, उपाध्यक्ष प्रितम नागुलवार, तथा कार्यकर्ता प्रेमराज निचकोला, आकाश दुर्गे, ओम दांडवें, शिवम सींग, हरीश कोंडागुर्ला, श्रीकांत गोमांसे आदि उपस्थित थे।
राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस ने उम्मीद जताई है कि यह आंदोलन शीघ्र ही सफल होगा और अमराई वार्ड के सभी 168 प्रभावित परिवारों को न्याय और पुनर्वास प्राप्त होगा।




