उत्तरकाशी: विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इस मौके पर मंदिर को गेंदे के फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या गंगा मैया के दर्शन के लिए धाम पहुंची।
गंगोत्री मंदिर समिति के अनुसार, इस वर्ष अब तक 7 लाख 57 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगोत्री धाम में मां गंगा के दर्शन किए हैं। परंपरा के अनुसार, कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की डोली मुखबा गांव के लिए प्रस्थान करेगी, जहां पूरे शीतकाल के दौरान पूजन-अर्चन किया जाएगा।




