ओडिशा | चक्रवात ‘मोंथा’ (Montha) के प्रभाव से आज सुबह गंजम ज़िले में मौसम का मिजाज बदल गया। समुद्र में तेज़ लहरें उठने लगीं, हवाएं तेज़ रफ्तार से चल रही हैं और कई तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात मोंथा फिलहाल बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में सक्रिय है और इसके कारण ओडिशा के तटीय जिलों — गंजम, पुरी, खुर्दा और जगतसिंहपुर — में अगले 24 घंटों तक तेज़ हवाओं और बारिश की संभावना बनी रहेगी।
स्थानीय प्रशासन ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है, जबकि तटीय गांवों में राहत दलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। समुद्र तटों पर पुलिस और आपदा प्रबंधन दल तैनात कर दिए गए हैं।
विभाग लगातार नज़र रखी जा रही है और यदि चक्रवात का प्रभाव बढ़ता है तो लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा।




