भुवनेश्वर: ओडिशा में आस्था के महापर्व छठ का समापन आज श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में हुआ। राज्यभर के घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत का पारायण किया।
राज्य के एडीजी (कानून एवं व्यवस्था) संजय कुमार ने कहा, “छठ का पर्व आज तीसरे दिन संपन्न हुआ। यहां बहुत से लोग आए थे… हर बार इसे अच्छे तरीके से मनाया जाता है, इस बार भी इसे अच्छे से मनाया गया और लोग बहुत खुश हैं।”
उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान पूरे राज्य में शांति और सौहार्द का माहौल रहा तथा पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। भुवनेश्वर, कटक और गंजम सहित कई जिलों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
सूर्य उपासना के इस महापर्व के अवसर पर ओडिशा में भी उत्तर भारतीय समुदाय के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।




