म्यांमार, मणिपुर : नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार मंगलवार, 30 सितम्बर 2025 की सुबह म्यांमार में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 06:10:01 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से लगभग 15 किलोमीटर की गहराई में था।
इसका उपकेंद्र म्यांमार में 24.73 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 94.63 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।
अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस तीव्रता का भूकंप मध्यम श्रेणी का होता है, जिससे सामान्यत: बड़े पैमाने पर नुकसान नहीं होता।





