चंद्रपुर : चंद्रपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीएसएनएल के कॉपर केबल चोरी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर इस गैंग के अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।
गिरफ्तारी के दौरान चोरी गया कॉपर केबल जिसकी किंमत लगभग ₹24 लाख है, तथा अपराध में उपयोग किए गए वाहन व अन्य साहित्य सहित कुल ₹44,48,300/- का माल जप्त किया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कॉपर केबल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। यह कार्रवाई स्थानिक गुन्हे शाखा, चंद्रपुर पुलिस की टीम ने अंजाम दी।





