Friday, May 1, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बैलपोला उत्सव

(प्रणयकुमार बंडी)

चंद्रपुर (घुग्घुस) – घुग्घुस क्षेत्र में पारंपरिक बैलपोला उत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर किसानों ने अपने बैलों को स्नान कराकर साफ-सुथरा सजाया और सुंदर रंग-बिरंगे कपड़े, फूलों की मालाएं एवं आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया। जगह-जगह ग्रामीणों ने बैलों की पूजा-अर्चना कर उनकी आरती उतारी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार उत्सव संपन्न किया।

गांव के मुख्य चौक-चौराहों पर बैलों की टोलियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। बच्चों और महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक इस पर्व में भाग लिया। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम और गीत-संगीत का आयोजन कर ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

बैलपोला को किसानों का प्रमुख त्योहार माना जाता है, जिसमें वे अपने खेती के मुख्य आधार बैलों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। इस मौके पर किसानों ने समृद्धि और अच्छे कृषि उत्पादन की कामना की।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News