Sunday, April 19, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस, चंद्रपुर : कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात

घुग्घुस (चंद्रपुर) | 14 जुलाई 2025 को घुग्घुस के अमराई वार्ड निवासी एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। मृतक की पहचान राहुल कुमार (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो एसीसी (अदानी) कंपनी के नए पैकिंग प्लांट में कार्यरत था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई की शाम को राहुल कुमार ने एसीसी व्हाइट हाउस मार्ग पर स्थित एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, जिससे मामला और भी रहस्यमय बन गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपनिरीक्षक योगेश पाटील, अनिल बैठा, एपीआई अनभूले तथा रवी वाभीटकर मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का पंचनामा किया और मर्ग दाखिल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल भेजा।

घटना को लेकर पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News