Tuesday, May 26, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस : साप्ताहिक बाजार में अवैध वसूली का आरोप, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग

(प्रणयकुमार बंडी)

घुग्घुस (चंद्रपुर) | 13 जुलाई 2025 : घुग्घुस नगर परिषद के साप्ताहिक बाजार में दुकानदारों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस संबंध में मोहम्मद समीर नामक व्यापारी ने नगर परिषद मुख्याधिकारी को एक लिखित आवेदन सौंपते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में कहा गया है कि वे केवल रविवार के दिन ही साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाते हैं, लेकिन ठेकेदार द्वारा उनसे ₹150 से ₹80 तक वसूले जा रहे हैं। जबकि कानूनी तौर पर निर्धारित शुल्क केवल ₹30 है, जिसका बोर्ड भी बाजार स्थल पर लगाया गया है।

आवेदनकर्ता मोहम्मद समीर ने इस अवैध वसूली को लेकर नाराज़गी जताई है और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कदम उठाने तथा उसका ठेका रद्द करने की मांग की है।

इस आवेदन पर अन्य दुकानदारों ने भी समर्थन व्यक्त करते हुए अपने हस्ताक्षर किए हैं। समर्थन करने वालों में शामिल हैं:

मोहम्मद समीर अब्दुल वहाब, मोहम्मद खान मिया खान, सचिन देवराव डोके, अन्सार खान अन्य थे.

स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों की इस शिकायत के बाद अब नगर परिषद की जिम्मेदारी बनती है कि वह मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे और व्यापारियों को राहत प्रदान करे।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News