Friday, May 15, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

चंद्रपुर : उत्तर भारत के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग पर गडकरी हुए सक्रिय, रेल राज्यमंत्री को लिखा पत्र

चंद्रपुर | उत्तर भारत के लिए सप्ताह में एक, दो और तीन बार चलने वाली ट्रेनों को प्रतिदिन चलाने, गोंदिया-बरौनी ट्रेन को बल्लारशाह से शुरू करने और गंगा कावेरी एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन की बजाय रोजाना चलाने की मांग को लेकर भाजपा कामगार मोर्चा के प्रदेश महासचिव तथा मध्य रेलवे ZRUCC मुंबई के सदस्य अजय दुबे ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर अनुरोध किया था।

इस मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना को पत्र लिखकर संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने और रेलवे अधिकारियों को उचित निर्देश देने का आग्रह किया है।

गडकरी के हस्तक्षेप से क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही उत्तर भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों की सुविधा बेहतर होगी। अजय दुबे ने इस पहल के लिए गडकरी का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि इससे लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी, खासकर त्योहारों और छुट्टियों के समय यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह बदलाव आवश्यक है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News