अलीराजपुर, मध्यप्रदेश – अलीराजपुर जिले के थाना उदयगढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 490 पेटी अवैध शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 45 लाख 94 हजार रुपए बताई जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक वाहन को भी जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब को जिले की सीमा से होकर तस्करी के माध्यम से अन्य स्थानों तक पहुंचाया जा रहा था।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए यह सफलता मिली। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।
यह कार्रवाई जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगाम कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




