उधमपुर, जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले में सोमवार शाम को जंगल में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के संबंध में वन विभाग के कर्मी प्रदीप खजूरिया ने बताया कि “शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच जंगल में आग लग गई थी। तब से हम लगातार आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए थे। अब तक आग पर काबू पा लिया गया है।”
वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी से आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जंगलों में आग से संबंधित कोई गतिविधि न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।




