बिलासपुर: बिलासपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एनडीपीएस एवं आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुख्यात अपराधी शहबाज उर्फ शीबू खान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार और नशीले पदार्थ बरामद किए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शीबू खान के पास से 3 पिस्टल, 26 जिंदा कारतूस और 7 खाली खोखे बरामद किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, उसके पास से नशीले पदार्थ भी मिले हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
शातिर अपराधी शीबू खान पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था। उसकी गिरफ्तारी को शहर में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शीबू खान के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।




