राँची — राँची पुलिस ने एक बार फिर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर सुखदेव नगर थाना क्षेत्र (पंडरा ओपी) अंतर्गत आईटीआई बस स्टैंड के आसपास छापेमारी की गई, जिसमें कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
यह छापेमारी दिनांक 5 अप्रैल 2025 को की गई थी, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में लिप्त आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। बरामद गांजा प्रतिबंधित श्रेणी में आता है, जिसकी अवैध बिक्री और तस्करी पर सख्त कानूनी प्रावधान लागू हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है ताकि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।
राँची पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है और नशा विरोधी अभियान को और तेज़ करने की मांग की है।




