सिवनी, मध्यप्रदेश – बंडोल थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ले जाए जा रहे 37 गौवंश को एक ट्रक से मुक्त कराया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि ट्रक में ठूंस-ठूंसकर गौवंश को भरकर ले जाया जा रहा था, जो कि पशु क्रूरता अधिनियम और गोवंश प्रतिषेध कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त कर लिया है। हालांकि, आरोपी चालक और उसके सहयोगी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल हो गए।
फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक में पाए गए गौवंश को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है और उनकी देखभाल की व्यवस्था की गई है।
बंडोल थाना प्रभारी ने कहा कि जिले में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।




