Saturday, May 16, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

पंजाब में गैंगस्टर विरोधी अभियान: सत्ता नौशेरा गैंग के दो सदस्य मुठभेड़ में घायल, हथियार बरामद

तरनतारन, पंजाब: पंजाब पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने तरनतारन जिले में एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान सत्ता नौशेरा गैंग के दो सदस्यों से मुठभेड़ की। इस दौरान गैंगस्टर महक प्रीत सिंह और जोवराज सिंह घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है।

तरनतारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अभिमन्यु राणा ने बताया कि यह मुठभेड़ एक बड़ी कार्रवाई का हिस्सा थी, जो 28 मार्च 2025 को नौशहरा पन्नुआं में गुरप्रीत सिंह पर गोली चलाने की घटना के बाद शुरू हुई थी। कल पंजाब पुलिस और AGTF ने उस हमले से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिससे पूछताछ में शूटरों के ठिकाने की जानकारी मिली।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने टीम पर करीब 7 गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटर घायल हो गए। SSP राणा ने बताया कि महक प्रीत सिंह, सत्ता नौशेरा गैंग से जुड़ा हुआ है और जनवरी में बरामद किए गए हैंड ग्रेनेड मामले में भी वांछित था।

मुठभेड़ स्थल से दो अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं, जिनमें पाकिस्तान निर्मित पिस्तौल और गोलियां शामिल हैं। इस कार्रवाई से गैंगस्टर नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

तरनतारन पुलिस और AGTF इस मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं और गैंगस्टर नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News