गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर इलाके में शुक्रवार शाम एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे पांच से अधिक गोदाम जलकर खाक हो गए. आग पर काबू पाने के लिए 10 से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.
घटनास्थल से आग की ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार उठता देखा गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. अधिकारियों के अनुसार, आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं, और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.




