Thursday, May 14, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

श्रीनगर में महाशिवरात्रि की धूम, शंकराचार्य मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: महाशिवरात्रि 2025 के शुभ अवसर पर श्रीनगर के ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. भक्तों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और रुद्राभिषेक व विशेष हवन में भाग लिया.

सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा. “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया. प्रशासन ने भी भक्तों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

महाशिवरात्रि का यह पर्व पूरे जम्मू-कश्मीर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. विभिन्न शिवालयों में भक्त जलाभिषेक और रात्रि जागरण कर भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News