तिरुपति : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति में आयोजित ‘अंतर्राष्ट्रीय मंदिर सम्मेलन एवं प्रदर्शनी (आईटीसीएक्स) 2025’ में भाग लिया. इस अवसर पर उन्होंने परिसर में आयोजित पवित्र हवन का शुभ दर्शन किया और तिरुपति बालाजी के दर्शन कर प्रदेश की समृद्धि व कल्याण के लिए प्रार्थना की.
सम्मेलन में भारत और विश्वभर के मंदिरों के प्रबंधन, आध्यात्मिकता और परंपराओं को लेकर गहन चर्चा हुई. मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस मंच से भारत की मंदिर संस्कृति और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर अपने विचार साझा किए.
इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक व प्रशासनिक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने मंदिरों के संचालन, सुरक्षा और उनके आध्यात्मिक महत्व पर चर्चा की. मुख्यमंत्री ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया.




