Thursday, July 16, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

वणी क्षेत्र को चैंपियन घोषित किया गया, जबकि वणी नॉर्थ और पेंच क्षेत्र को संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त हुआ.

नागपुर : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के वणी क्षेत्र द्वारा WCL कर्मियों के आश्रित बच्चों के लिए अंतर-क्षेत्रीय एथलेटिक टूर्नामेंट 2024-25 का आयोजन 15 और 16 जनवरी 2025 को CWS मैदान में किया गया. टूर्नामेंट का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह 16 जनवरी को निदेशक (वित्त एवं कार्मिक) बिक्रम घोष के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ.

बिक्रम घोष ने बच्चों की भागीदारी और प्रयासों की सराहना करते हुए वणी क्षेत्र में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बनवाने की घोषणा की. टूर्नामेंट में WCL के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 140 आश्रित एथलीटों ने हिस्सा लिया. वणी क्षेत्र को चैंपियन घोषित किया गया, जबकि वणी नॉर्थ और पेंच क्षेत्र को संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त हुआ.

प्रमुख उपस्थित में महाप्रबंधक (वेलफेयर/CSR) ए.के. सिंह, WCL कल्याण बोर्ड के सदस्य, क्षेत्रीय जे.सी.सी./कल्याण समिति के सदस्य, वणी क्षेत्र और CWS तडाली के अधिकारी और कर्मचारी.

टूर्नामेंट का उद्घाटन वणी क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक आभाष चंद्र सिंह ने 15 जनवरी को किया था. इस आयोजन ने बच्चों को प्रोत्साहन और खेल में भागीदारी का बेहतरीन अवसर प्रदान किया.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News