करीमनगर (तेलंगाना) : 05 जनवरी 2025 को तेलंगाना के करीमनगर जिले के एनवी फंक्शन हॉल, अलुनूर में महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के जिला परिषद तेलुगु हाई स्कूल, नकोडा के 2000-2001 बैच के 10वीं कक्षा के पूर्व छात्रों का भव्य पुनर्मिलन आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम में लगभग 80 छात्र और छात्राएं शामिल हुए.

इस विशेष अवसर पर स्कूल के पूर्व प्रिंसिपल के. शंकर, नीलकंठम, बशीर और मधुसूदन रेड्डी भी उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्रों ने अपनी स्कूली जीवन की यादों को ताजा किया और शिक्षकों ने अपने पुराने छात्रों से मिलकर उनके जीवन में आए बदलावों और उपलब्धियों पर चर्चा की.
पुनर्मिलन ने छात्रों और शिक्षकों के बीच एक भावनात्मक जुड़ाव का माहौल बनाया. शिक्षकों ने अपने पुराने छात्रों को प्रेरित करते हुए उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया. यह पुनर्मिलन पूर्व छात्रों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने और अपने पुराने स्कूल के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बना.




