राजुरा (चंद्रपुर) : राजुरा विधानसभा चुनाव 20 नवंबर 2024 को है. कांग्रेस उम्मीदवार विधायक सुभाष धोटे और अन्य उम्मीदवारों की जीत के लिए शनिवार (दि.16.11.2024) राजुरा (चंद्रपुर) में तेलंगाना मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की सभा आयोजित की गई. रेवंत रेड्डी ने विभिन्न मुद्दों पर बात किया. लेकिन, रेवंत रेड्डी ने मोदी, अडानी और गुजरात की आलोचना करने में कोई कसर नहीं छोड़ा.
रेवंत रेड्डी ने कहा कि महाराष्ट्र और मुंबई को लूटने के लिए 2 लोग गुजरात से निकले हैं. एक हैं अदानी और दूसरा प्रधानी. यह डबल इंजन सरकार का मतलब यही है. मुंबई में स्लम की जगह बहुत कीमती है. इसलिए उस जमीन पर अदानी की नजरें टिकी है. इस मौके पर उन्होंने महाविकास आघाड़ी की महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए उक्त उम्मीदवारों को जिताने की लोगों से अपील की. रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के लिए लागू की गई योजनाओं का विवरण दिया है. महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है जो दिल्ली को चुनौती देता है. भारत में, महाराष्ट्र सबसे अधिक कर देने वाला पहला राज्य है और राजनीतिक रूप से दूसरे स्थान पर है… इसीलिए गुजरात के लोग महाराष्ट्र को अपने अधीन रखने की कोशिश कर रहे हैं. ये महाराष्ट्र में होने देना नहीं है. क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो महाराष्ट्र को इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है.
रेवंत रेड्डी की पूरी वीडियो देखिये :




