चंद्रपुर : महाराष्ट राज्य में बहु चर्चित चंद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक किशोर जोर्गेवार रविवार को (दि.27.10.2024) आधिकारिक तौर पर बीजेपी में प्रवेश हो गए. यह प्रवेश सुधीर मुनगंटीवार की उपस्थिति में एक निजी होटल में हुआ है. इस समय भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.
सूत्रों के अनुसार, विदर्भ के चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक किशोर जोर्गेवार पिछले कुछ दिनों से दिल्ली और मुंबई के विभिन्न कार्यालयों में संबंधित नेताओं से मुलाकात की. आख़िरकार उन्होंने अपनी आगे की रणनीति तय करके भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया. इससे कुछ कार्यकर्ता और नेता खफा नजर आ रहे हैं. ऐसे में किशोर जोर्गेवार के स्वतंत्र कार्यकर्ता और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता खुलकर काम करेंगे, या मुखपत्र की तरह काम करेंगे ये आने वाले चुनाव के नतीजे तय करेंगे.
https://www.facebook.com/share/p/W1GtNx2z14uu7CGS/
किशोर जोर्गेवार के अनुसार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप मुख्यमंत्री देवेन्द्रजी फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले की जनविकास के लिए निरंतर सेवा के विकास युग में विश्वास करते हुए रविवार (दि. 27.10.2024) को चंद्रपुर जिले के पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पिछड़ा आयोगा के अध्यक्ष हंसराज अहीर, पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए. सामाजिक कल्याण, विकास और प्रगति के लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए भाजपा जैसी व्यापक विचारधारा वाली पार्टी से जुड़ने पर गर्व है. इस नये युग में मैं राष्ट्रसेवा का अवसर पाकर एकता एवं जनकल्याण के लिए कार्य करने हेतु तत्पर हूं.




