चंद्रपुर : हिंदी ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय संस्था चंद्रपुर द्वारा रविवार दिनांक 21/04/2024 को नागपुर रोड स्थित रसराज होटल में वित्तिय वर्ष 2024-25 की प्रथम आम सभा संपन्न हुई. इस सभा में बीते वित्तिय वर्ष में किए गए कार्यक्रम के आय-व्यय का गैर ऑडीट ब्योरा प्रस्तुत किया गया. वर्तमान वित्तिय वर्ष में निर्धारित कार्यक्रमों मे ब्राह्मण समाज के अधिकतम परिवारों का सहभाग बढाने की दृष्टी से संगठन में विस्तार किया गया.
इसी कड़ी में महिला समिति का गठन एवं विस्तार किया गया. जिसमें ना सिर्फ चंद्रपुर बल्कि माजरी, गड़चांदुर, राजुरा तथा बल्लारशाह से समाज बंधुओ ने सहभाग लिया और निम्न पदों पर सर्व सहमति से महिला सदस्यों का चयन किया गया.
पूनम सुभाष झा जिला संयोजिका (महिला प्रकोष्ठ), पद्मलता राकेश पांडेय महानगर संयोजिका (महिला प्रकोष्ठ), सुमन रजनीश त्रिपाठी महानगर अध्यक्षा (महिला प्रकोष्ठ), गायत्री महेंद्र तिवारी महानगर उपाध्यक्षा (महिला प्रकोष्ठ), पूजा आशीष मिश्रा महानगर सचिव (महिला प्रकोष्ठ), दिक्षा अवकाश तिवारी महानगर सहसचिव (महिला प्रकोष्ठ), सुषमा स्वतंत्रकुमार शुक्ला ग्रामीण जिला अध्यक्षा (महिला प्रकोष्ठ), दयादेवी जयप्रकाश द्विवेदी जिला सह संयोजिका (महिला प्रकोष्ठ), सविता अजय मिश्रा जिला सचिव (महिला प्रकोष्ठ), उषा कृपाशंकर उपाध्याय महानगर उपाध्यक्षा (महिला प्रकोष्ठ), रिता मनीष पांडेय संयोजिका आदि गुरू शंकराचार्य वेद, आर्ष विद्या अध्ययन एवं शोध संस्थान. साथ ही इस वर्ष संगठन के द्वारा किए जाने नये प्रकल्प के बारे में एक बृहद दृष्टि संस्थापक अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने समाज के सामने रखा. जिसमें ब्राह्मण समाज हेतु भगवान परशुराम भूमि दान यज्ञ में समिधा सम आहूती देनें का आवाहन किया. नवंबर में वर-वधु परिचय संमेलन निश्चित करने का प्रस्ताव सर्वानुमति से तथा सर्व सहमति से स्विकृत किया गया. मेधावी विद्यार्थीयों का सत्कार समारोह सितंबर माह में लेने का निश्चित किया गया.
कार्यक्रम का संचालन आशीष कुमार झा तथा धिरेंद्र कुमार मिश्रा ने किया. प्रस्ताविक संगठन मंत्री सुभाष त्रिपाठी ने किया. मंच पर समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शक घुग्घुस से जगदीश तिवारी तथा चंद्रपूर से जालंधर पाण्डेय, माजरी से समाज के नगर अध्यक्ष पं राम दुलारे पाण्डेय, गड़चांदुर से हिंदी ब्राह्मण समाज चंद्रपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी की प्रमुख उपस्थिति रही.
हिंदी ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ की नवचयनित जिला संयोजिका पुनम झा तथा चंद्रपुर जिला ग्रामीण अध्यक्षा सुषमा स्वतंत्रकुमार शुक्ला ने अपने मनोगत व्यक्त किया जिसमें सभी महिलाओं को सहकार्य का आश्वासन दिया. महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्षा सुमन रजनीश त्रिपाठी ने संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का अपना संकल्प दोहराया.
आदि गुरू शंकराचार्य वेद, आर्ष विद्या अध्ययन एवं शोध संस्थान की संयोजिका रीता मनीष पांडे द्वारा आभार प्रदर्शन व्यक्त किया गया.
आम सभा में हिंदी ब्राम्हण समाज के मार्गदर्शक पंडित मथुरा प्रसाद पांडेय, जगदीश तिवारी, जालंदर पांडेय, अशोक मिश्रा, अनंत तिवारी, प्रकाश पांडेय व अध्यक्ष पं.विनोद तिवारी, डॉक्टर शैलेंद्र कुमार शुक्ला, धीरेन्द्र मिश्रा, कृपाशंकर उपाध्याय, सुभाष त्रिपाठी, रजनीश त्रिपाठी, सुरेंद्र तिवारी, शितला प्रसाद मिश्रा, अशोक शर्मा एवं महानगर संयोजक उमाशंकर पांडे, महानगर सहसंयोजक, ओमप्रकाश पाठक, महानगर अध्यक्ष दुर्गेश चौबे, ग्रामीण जिल्हा अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी, ग्रामीण जिल्हा उपाध्यक्ष जयप्रकाश द्विवेदी व माजरी नगर अध्यक्ष रामदुलारे पांडेय, दिवाकर पांडेय कोषाध्यक्ष माजरी व रुपेश पांडे, ब्रिजेश तिवारी, राकेश पांडेय, शशीभूषण पांडेय, मनीष पांडेय, संदीप शुक्ला, प्रकाश उपाध्याय, श्यामलाल पांडेय, विनोद मिश्रा, सुनित मिश्रा, आशिष मिश्रा, शैलेंद्र द्विवेदी पडोली, मनोज मिश्रा, पप्पू मिश्रा पडोली, अर्जुन तिवारी, राकेश तिवारी, सुशील मिश्रा, अभिलाष दुबे, व सभी पदाधिकारी प्रमुखता से और समाज के विप्र बंधू व मातृशक्ती बडी संख्या मे उपस्थित रहकर संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु संकल्पित हुए.