घुग्घुस (चंद्रपुर): भारतीय बौद्ध महासभा नगर शाखा घुग्घुस की ओर से दि.24 अक्टूबर 2023, को 67वें धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस एवं 2284वें अशोक विजयादशमी दिवस के अवसर पर पंचशील बौद्ध विहार समता पुस्तकालय घुग्घुस में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये.
इस अवसर पर सभी बौद्ध भाई सुबह 10 बजे पंचशील बौद्ध पर एकत्र हुए और नगर परिषद घुग्घुस में एक रैली आयोजित की.
तत्पश्चात पंचशील बौद्ध विहार समता पुस्तकालय घुग्घुस लौटकर सभी बौद्ध बंधुओं ने तथागत भगवान बुद्ध, सम्राट अशोक, महात्मा ज्योतिबा फुले प.पु.डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर की फोटो का अभिवादन किय.
भारतीय बौद्ध महासभा नगर शाखा घुग्घुस के अध्यक्ष सुरेश पाइकराव अस्वस्थ होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके.
इस समय घुग्घुस के सभी विहारो की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा नगर शाखा घुग्घुस की ओर से शाम को ज्ञानोदय कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इस समय भारतीय बौद्ध महासभा जिला चंद्रपुर पश्चिम की अध्यक्ष सुजाता लाटकर ने अपने विचार व्यक्त किये.
भारतीय बौद्ध महासभा नगर शाखा घुग्घुस के उपाध्यक्ष शरद मल्हारी पाइकराव, केंद्रीय शिक्षिका माया सांड्रावार, हेमंत आनंदराव पाझारे कोषाध्यक्ष विहार प्रक्षत्र ने अपने विचार व्यक्त किए.
उसके बाद भीम गीत पर बच्चों का कार्यक्रम आयोजित किया गया और सभी कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुए. इस अवसर पर कार्यक्रम की संचालक भारतीय बौद्ध महासभा नगर शाखा घुग्घुस की महासचिव रमाबाई सातराडे ने धन्यवाद ज्ञापन किया.




