घुग्घुस : घुग्घुस पुलिस स्टेशन से 2 किमी की दूरी पर स्थित एक सट्टापट्टी, झंडी मुंडी, तीन पत्ती का अड्डा पिछले एक डेढ़ साल से चल रहा है. यह क्षेत्र अब यवतमाल जिले के वणी तालुका के शिरपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत है. लेकिन संबंधित अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यवतमाल जिले के वणी तालुका अंतर्गत बेलोरा क्षेत्र में एक सट्टापट्टी, झंडी मुंडी, तीन पत्ती खुलेआम चल रही है. इस क्षेत्र में वणी तालुका के नायगांव, बेलोरा, उकनी से लोग खेलने आते हैं. लेकिन इन जगह पर चंद्रपुर जिले के घुग्घुस पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले घुग्घुस, नकोडा, म्हातरदेवी, शेनगाव, उसगांव जैसे अन्य लोग बड़ी मात्रा में खेलने जाते हैं. इसके साथ ही कमीशन एजेंट भी नियुक्त किये गये हैं.
सोमवार से शनिवार तक खेल की आय?
सूत्रों के अनुसार इस बेलोरा इलाके में प्रतिदिन करीब डेढ़ से दो लाख रुपये की वसूली होती है. यह कमीशन एजेंट विभिन्न क्षेत्रों से गेम के रूप में इखट्टा करता है.
रविवार का खेल की आय?
सूत्रों के अनुसार विशेष रविवार को खेले जाने वाले खेलों में दो से तीन लाख रुपये जमा हो जाते हैं.
ध्यान आकर्षण :
सूत्रों के अनुसार दोनों क्षेत्रों के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मुखदर्शक बनाया गया है. लेकिन एसपी, एलसीबी, स्पेशल फोर्स द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने से नागरिकों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है.




