राजस्थान : शहर में इन दिनों आई फ्लू तेजी से फैल रहा है. गीले मौसम में यह तेजी से फैलता है. अस्पतालों में आई फ्लू के मामले अधिक देखने को मिल रहे हैं. जोधपुर, राजस्थान के नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. अरविंद चौहान की माने तो आई फ्लू एक सामान्य वायरल संक्रमण है. पिछले 4-5 दिनों से ओपीडी में इसके मामले ज्यादा आ रहे हैं लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, 2-3 दिन में ठीक हो जाएगा, लेकिन अगर ठीक न हो तो किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा लें. इसके मुख्य लक्षण हैं आंखें लाल होना, आंखों से पानी आना, आंखों में चुभन, सूजन और सुबह-सुबह आंखें आना.




