कोलकाता : ट्रेन सं. 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस और ट्रेन सं. 12864 सर एम विश्वेश्वरैया – हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 02.06.2023 को लगभग 18.55 बजे बहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई. इस पटरी से उतरने के कारण एसईआर की ट्रेन सेवा प्रभावित हुई.
डाउन मेन लाइन को आज दोपहर 12.05 बजे ठीक किया गया.
इससे पहले पलटे और पटरी से उतरे सभी कोचों को ग्राउंड कर दिया गया है. साइट को बोगी/व्हील्स सेट अन्य घटकों से साफ किया जा रहा है. ट्रैक लिंकिंग और ओएचई का काम भी चल रहा है.
रेलवे जीर्णोद्धार कार्य को पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर हर पहल कर रहा है.




