Thursday, May 14, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर पंजाब में जनसभा का आयोजन

पंजाब : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर पंजाब में जनसभा को संबोधित किया. महान सिख गुरूओं ने न केवल पंजाब बल्कि देशभर में देशभक्ति, समानता और सद्भाव का पाठ सिखाया. इसी पर चलते हुए पंजाब ने आजादी के पहले और आजादी के बाद हर संकट में पूरे देश की रक्षा की है.

पंजाब ऐसा राज्य है, जहां तिरंगे के तीनों रंग देखने को मिलते हैं. शहीदों के बलिदान के भाव में केसरिया रंग देखने को मिलता है, गुरूओं के शांति और सद्भाव के संदेश में सफेद रंग दिखाई देता है और अन्नदाता जब देश के गोदामों को भर देता है, तब हमें हरा रंग भी देखने को मिलता है.

आम आदमी पार्टी जैसी खोखले वादे करने वाली सरकार मैंने अपने पूरे जीवन में नहीं देखी. यहां के मुख्यमंत्री सिर्फ अरविंद केजरीवाल को देशभर का दौरा करवाते हैं.

मुख्यमंत्री का पूरा समय केजरीवाल के दौरे में जाता है, जिस कारण पंजाब की कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है लेकिन मुख्यमंत्री के पास पंजाब के लिए समय ही नहीं है.

प्रधानमंत्री ने देश को गौरव दिलाने का काम किया. मोदी अभी-अभी G7 शिखर सम्मेलन में गए और वहां से अफ़्रीका गए. कोई ऑटोग्राफ मांगता है, कोई उनका समय मांगता है, तो कोई उनके पैर भी छू लेता है.

मोदी जहां-जहां जाते हैं, वहां मोदी-मोदी के नारे लगते हैं और ये नारे भाजपा या मोदी के लिए नहीं हैं… ये नारे देश के सम्मान में लगते हैं.

1984 में जो हजारों निर्दोष सिख भाई-बहनों की हत्या की थी. 1984 से लेकर 2014 तक दोषियों को सजा नहीं हुई. सिख दंगों के दोषियों को जेल भेजने का काम नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News