घुग्घुस : मुख्य अधिकारी डॉ. जीतेन्द्र गड़ेवार द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर (दिनांक 26/06/2023) जाकर प्री-मानसून जल निकासी के कार्य का निरीक्षण किया और क्षेत्र के नागरिकों से स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन विषय पर बातचीत की.
इस अवसर पर जल आपूर्ति एवं स्वच्छता अभियंता सोनाली नागरगोजे, घरकुल कक्ष अभियंता सिया नागपुरे उपस्थित थे.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानसून से पहले शहर के सभी छोटे-बड़े नालों को और कचरे से मुक्त कर दिया जायेगा. इस बात का पूरा ख्याल रखा जायेगा कि बारिश के पानी की निकासी ठीक से हो, सड़कों पर पानी जमा न हो और घर में पानी न घुसे. इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.




