घुग्घुस : टमाटर के भाव पूरे देश में बड़ रहा है. अधिकांश उत्पादन स्थलों पर माल की कमी के कारण इसकी ‘कीमतें’ बढ़ गई हैं. फिलहाल पूरे देश में टमाटर की सप्लाई बेंगलुरु से हो रही है. व्यापारियों का मानना है कि 1-2 महीने तक टमाटर की कीमतों में उछाल रहने की संभावना है. व्यापारियों की माने तो एक कैरेट में कम से कम 2-4 किलो माल खराब हो जाता है, जिसके कारण चिलर व्यापारी कीमत दोगुनी कर देते हैं. इसकी लागत बढ़ जाती है. यही कारण है कि फिलहाल चिल्लर में 80 से 100 रु. प्रति किलो टमाटर पहुंच गया है.




