Thursday, May 28, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना में सौंदर्यीकरण के खुल रहे पोल, उधान का शेड गिरने से एक छात्र घायल…

घुग्घुस : 2020 में शहर के कई वार्डों में उधान बनाए गए हैं. जो सुंदर और आकर्षण उधान है. इन उधानो को अब ग्रहण लग चुका है. यहां बांस और लोहे से बनाएं गए शेड ताश के पत्ते की तरह धराशायी हो रहे है. अब तक तीन उधानो में बांस और लोहे से बनाएं गए शेड धराशा हो चुकी है. इनमें से उधान का शेड गिरने से एक छात्र घायल हो गई. नाराज व पीड़ित नागरिकों द्वारा अब शासन प्रशासन के अधिकारियों सहित ठेकेदार की थीकी आलोचना कर रहे है.

ज्ञात हो कि 17 मार्च 2023 में तिलक नगर स्थित लोकमान्य तिलक उधान में बांस और लोहे से बना एक शेड ताश के पत्ते की तरह धराशायी होने की पहली घटना थी. दूसरी घटना अटल बिहारी वाजपेयी उधान में 23 मार्च 2023 को हुई. इन दिनों घटना में कोई अप्रिय घटना नहीं घटी थी. लेकिन अब 27 मार्च 2023 को सुभाषचंद्र बोस बाल उधान में हुई दुर्घटना में चांदनी ठाकुर (उम्र 11) नाम की एक स्कूली छात्र जख्मी हो गई. घायल छात्र को राजीव रतन में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया.

कोरोना काल में इन गार्डनो का उपयोग नहीं हो पाया था. हालांकि जनता के टैक्स से बने इन गार्डनो की निर्माण लागत करोड़ों रुपये की है. उधानो के निर्माण कार्य में लाखों रुपये का भ्रष्टाचार होने की चर्चा अब तूल पकड़ रहा है. लेकिन इसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है.

सुभाषचंद्र बोस बाल उधान, घुग्घुस (edit photo). Photo by प्रणयकुमार बंडी

घुग्घुस नगर परिषद कार्यालय अंतर्गत सुभाष नगर स्थित सुभाषचंद्र बोस बाल उधान में शिलान्यास के अनुसार लोक निर्माण विभाग क्रमांक 1 चंद्रपुर द्वारा प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत खुली स्थल का सौंदर्यीकरण किया गया. जिसकी कीमत 53.12 लाख रुपए है. यह काम 03/06/2018 को शुरू किया गया था. इस कार्य के ठेकेदार का नाम एम.एस. भंडारकर नागपुर से हैं. यह कार्य सुधीर मुनगंटीवार (पूर्व वित्त मंत्री, महाराष्ट्र राज्य) के माध्यम से अनुमोदित किया गया था. मुनगंटीवार द्वारा 15/08/2020 को इस उद्यान का उद्घाटन किया. उस समय मुख्य रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष देवराव भोंगले, नीतू चौधरी (सभापति जी. पा, चंद्रपूर), निरीक्षण तांड्रा( उपसभापति, प.स.), रंजिता आगदारि (प.स.सदस्य), संतोष नुने (ग्रामपंचायत सदस्य) और गांव के लोग होने का फलक लगाया हुआ है.

सुभाषचंद्र बोस बाल उधान, घुग्घुस (edit photo). Photo by प्रणयकुमार बंडी
spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News