Thursday, April 30, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

सीसीएल में “डिजिटऑल : इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी फॉर जेंडर इक्वेलिटी” विषय पर कार्यशाला आयोजित

देश : आज 20 मार्च को सीसीएल मुख्यालय के ‘कन्‍वेंशन सेंटर’ में अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस को समर्पित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका विषय “डिजिटऑल : इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी फॉर जेंडर इक्वेलिटी” था. कार्यक्रम में समाजसेवी पद्मश्री छूटनी महतो सहित अध्‍यक्षा, अर्पिता महिला क्‍लब, विमला प्रसाद, मुख्‍य वक्‍ता, निदेशक, पंचायती राज, झारखंड सरकार, निशा उरांव, मुक्ति फाउंडेशन की संस्‍थापिका, रश्मि साहा, अर्पिता महिला क्‍लब की उपाध्‍यक्षा, निलू प्रसाद, रीता मिश्रा एवं बड़ी संख्‍या में सीसीएल मुख्यालय, विभिन्‍न क्षेत्रों एवं केंद्रीय अस्पतालों के महिला कर्मी उपस्थित थीं. सीएमडी पी.एम. प्रसाद, निदेशक तकनीकी (संचालन), राम बाबू प्रसाद, निदेशक (कार्मिक), हर्ष नाथ मिश्र एवं निदेशक (वित्‍त) पवन कुमार मिश्रा ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थित से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.
अवसर विशेष पर पद्मश्री छूटनी महतो सहित निशा उरांव, रश्मि साहा एवं अन्य ने अपने-अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि आज महिलाएं कठिन बाधाओं को पार करते हुए हर क्षेत्र में स्‍वयं को सफलतापूर्वक स्‍थापित कर दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनने का काम कर रही है. महिला साक्षरता एवं डिजिटल कौशल के माध्यम से ही लैंगिक भेदभाव को कम किया जा सकता है.
कार्यशाला में सीसीएल की महिला कर्मियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ हिस्‍सा लिया और लोक नृत्‍य, लावणी नृत्‍य तथा गीत प्रस्तुत जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्‍ध कर दिया. अवसर विशेष पर महिला कर्मियों को उनके उत्‍कृष्‍ट कार्य हेतु सम्‍मानित भी किया गया. कार्यक्रम का स्‍वागत भाषण महाप्रबंधक (समाधान/भर्ती) सुश्री रश्‍मी दयाल ने दिया.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News