Thursday, April 30, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस में कोयला तस्करी में कबाड़ व्यापारी का बोलबाला, लॉ एंड ऑर्डर संभालने वाले रक्षक और अधिकारी मौन?

चंद्रपुर : घुग्घुस में रहने वाला एक स्क्रैप व्यवसायी और लोहा चोर इन दिनों शहर में चर्चा में है. कबाड़ के सौदागर के अलावा यह कबाड़ कोयले की तस्करी में काफी लोकप्रिय हो गया है. गडचांदुर, घुग्घुस और नकोड़ा के सीमा क्षेत्र से सटे इलाकों में अवैध कारोबार फल-फूल रहे है. बड़े पैमाने पर इस कारोबारी द्वारा संबंधित अधिकारियों की सहयोगियों के आशीर्वाद से कोयला चोरी कर रहे है. परंतु इस कबाड़ी पर शासन प्रशासन के अधिकारी मेहरबान क्यों है को लेकर अभी भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है?
सूत्रों के अनुसार जिले में अवैध खनन, तस्करी व अन्य गतिविधियों में तेजी आई है। घुग्घुस का एक कबाड़ व्यापारी और लोहा चोर गिरोह, घुग्घुस न्यू रेलवे साइडिंग, जीओसी टॉवर, नकोड़ा राम मंदिर के पास, आरआर चौक के पास स्थित एक विहार के पास से खुले आम कोयले की चोरी कर रहा है. यहां से ट्रैक्टर, पिक-अप और ट्रकों की मदद से कोयले की तस्करी की जा रही है. इस कोयले को काटा करने के लिए पुराने दो नंबर, नए दो नंबर, नकोड़ा समेत अन्य जगहों पर कांटे लगाए गए हैं.
लेकिन वेकोली सहित संबंधित शासन-प्रशासन के अधिकारियों की चुप्पी से कई तरह के तर्क वितर्क लग रहे है. नागरिक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि क्या इस अवैध तस्करी को रोकने के लिए जिला पालक मंत्री, एसपी, एलसीबी, एसडीपीओ व अन्य विभागीय टीम के अधिकारी अंकुश लगा पाएंगे या मुखदर्शक का काम कर सहयोग देते रहेंगे?

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News