Thursday, April 30, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

पार्षद की हत्या के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज 

सांगली : जाट के पूर्व भाजपा पूर्व नगरसेवक विजय ताड की शुक्रवार दोपहर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड से जिले में हड़कंप मच गया है. विजय ताड के भाई विक्रम ताड ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है. हत्या के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. संदीप उर्फ ​​बबलू चव्हाण के खिलाफ संदिग्ध व उसके साथी के रूप में मामला दर्ज कराया है. विक्रम ताड का आरोप है कि संदिग्ध संदीप उर्फ ​​बबलू चव्हाण और उसके साथी ने उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. बबलू चव्हाण की आपराधिक पृष्ठभूमि हैै. शिकायत में ताड भाजपा पार्षद उमेश सावंत का भी जिक्र किया गया है. उमेश सावंत और विजय ताड के बीच राजनीतिक टकराव था. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह हत्या राजनीतिक रंजिश के चलते हुई होगी.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News