Friday, May 29, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

कबाड़ चोरों के गिरोह का जल्द से जल्द बंदोबस्त करें

प्रयास सखी मंच की अध्यक्ष किरण बोढे की मांग

घुग्घुस : सखी मंच की अध्यक्ष किरण बोढे ने मांग की है कि घुग्घुस के भंगार चोरों का व्यवस्था किया जाए. क्योंकि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में इन चोरों का आतंक छाया हुआ है. जिससे भूस्खलन प्रभावित लोगों का बोहोत नुकसान हो रहा है. जिसका एक ज्ञापन थानेदार आसिफ राजा शेख को सखी मंच की अध्यक्ष किरण बोढे ने भूस्खलन प्रभावित महिलाओं के साथ थाने में पोहोचकर दिया गया है. घुग्घुस शहर के अमराई वार्ड में इस समय स्क्रैप चोरों का गिरोह सक्रिय है. पिछले साल 26 अगस्त को अमराई वार्ड में भूस्खलन हुआ था. लिहाजा सुरक्षा की दृष्टि से 160 परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया गया. कई परिवार अमराई वार्ड में मकान खाली कर अन्य जगहों पर किराए पर रह रहे हैं. इस बात का फायदा उठाते हुए कि कई परिवार घर छोड़ कर चले गए हैं, घर में कोई नहीं होने के कारण लोहे के दरवाजे, नलों के लोहे के पाइप, टीन के शेड, घर पर लगी टीन की चादरें चोरी हो रही हैं. कुछ ने अन्य सामग्री घर पर ही रख ली है. भूस्खलन पीड़ितों को डर है कि यह चोरी हो जाएगा. इस लिए प्रयास सखी मंच की अध्यक्ष किरण बोढे से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई. इस समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रयास सखी मंच की अध्यक्ष किरण बोढे ने भू-स्खलन प्रभावित महिलाओं के साथ बोढे थानेदार आसिफ राजा शेख से मुलाकात कर मामले पर चर्चा की और कबाड़ चोरों के गिरोह का जल्द से जल्द बंदोबस्त करने की मांग की. चर्चा के दौरान थानेदार आसिफ राजा शेख ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जल्द ही कबाड़ चोरों से निपटा जाएगा. इस समय पूर्व ग्रा. पं. सदस्या सुचिता लुटे, वैशाली ढवस, पुष्पा रामटेके, सुनीता गेडाम, चंदा कार्ले, सरिता सोलांके, पुनम वाघमारे, रेखा मेश्राम, लता कामतवार, शोभा सपाटे, वनिता नवनागे, शोभा मुडपल्लीवार, गीता सुरोशे व सुनंदा लिहीतकर उपस्थित थीं.

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News