चंद्रपुर : 1 जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त कार्यक्रम क्रियान्वित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के तहत 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के अधिक से अधिक नए मतदाताओं का पंजीकरण, मतदाता सूची में नाम सुधार आदि शामिल है. 12 सितम्बर 2023 को प्रातः 11 बजे जिलाधिकारी परिसर स्थित नियोजन भवन में मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया है. जिले के नये मतदाता उक्त शिविर में भाग लेकर मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण करायें. इसकी जानकारी मतदाता निबंधन पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने दी है.




