Saturday, November 28, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

महिला से बिजली मीटर लगाने के नाम पर ₹8 हजार की वसूली का आरोप!

बचत समूह से कर्ज लेकर चुकाई रकम; नगरसेवक तौफिक शेख ने महावितरण से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

घुग्घुस, चंद्रपुर : गरीब और जरूरतमंद नागरिकों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे पैसे वसूलने का मामला सामने आया है। घुग्घुस के अमराई परिसर स्थित प्रभाग क्रमांक 11 में एक गरीब महिला से नया बिजली मीटर और आवश्यक सामग्री लगाने के नाम पर कथित तौर पर 8 हजार रुपये वसूलने का गंभीर आरोप लगाया गया है। इस मामले में नगर परिषद स्वीकृत सदस्य तौफिक शेख ने महावितरण प्रशासन से जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त शिकायत के अनुसार, अमराई निवासी भगवंताबाई भीमराव सिडाम से मार्च 2026 को नए बिजली मीटर और आवश्यक सामग्री लगाने के नाम पर संबंधित वायरमैन द्वारा 8 हजार रुपये लिए गए। हैरानी की बात यह है कि आर्थिक रूप से कमजोर महिला को यह रकम जुटाने के लिए बचत समूह से कर्ज लेना पड़ा।

शिकायत में एक और गंभीर सवाल उठाया गया है। महिला के घर नया मीटर लगाते समय पुरानी वायरिंग और पुराना MCB ही इस्तेमाल किए जाने का आरोप है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब पुरानी सामग्री का ही उपयोग किया गया, तो नए मीटर और आवश्यक सामग्री के नाम पर इतनी बड़ी रकम आखिर किस आधार पर वसूली गई?

महावितरण प्रशासन से जवाबदेही तय करने की मांग

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगरसेवक तौफिक शेख ने 4 नवंबर 2026 को महावितरण के कार्यकारी अभियंता, चंद्रपुर विभाग को लिखित शिकायत सौंपकर वरिष्ठ स्तर पर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

उन्होंने मांग की है कि संबंधित कर्मचारी की भूमिका की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए। आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कठोर विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाए। यदि आर्थिक अनियमितता या भ्रष्टाचार सामने आता है, तो मामला भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को सौंपा जाए। साथ ही, महिला से कथित तौर पर अवैध रूप से वसूली गई 8 हजार रुपये की रकम वापस दिलाई जाए।

गरीब की मजबूरी का फायदा उठाने वालों पर कार्रवाई कब?

तौफिक शेख ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद नागरिकों की आर्थिक लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक महिला को बिजली मीटर लगवाने के लिए कर्ज लेना पड़े और उसके बाद भी नई सामग्री के नाम पर पुरानी वायरिंग का इस्तेमाल किए जाने की शिकायत सामने आए, तो यह बेहद गंभीर मामला है। पीड़ित महिला को न्याय मिलने तक वे इस मामले का लगातार पाठपुरावा करेंगे।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि महावितरण के वरिष्ठ अधिकारी इस शिकायत पर कितनी गंभीरता दिखाते हैं? क्या गरीब विधवा महिला को उसके 8 हजार रुपये वापस मिलेंगे और यदि आरोप साबित होते हैं, तो जिम्मेदार कर्मचारियों पर वास्तव में कार्रवाई होगी?

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News