घुग्घूस, चंद्रपुर : पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी घुग्घूस की ओर से डेबूजी बहुउद्देशीय समाज विकास संस्था, चंद्रपुर के सावली स्थित वृद्धाश्रम में भोजनदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को भोजन वितरित कर सामाजिक सेवा का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर भाजपा घुग्घूस शहर अध्यक्ष संजय तिवारी, रामपाल वर्मा, नगरसेवक गणेश पिंपळकर, नगरसेविका मधु तिवारी, महिला अध्यक्ष शुचिता लुटे, पूर्व ग्राम पंचायत सरपंच संतोष नुने, कामगार नेता एम.बी. देशमाने, अनिल बाम, युवा नेता राजेश मोरपाका, विशाल दामेर, इस्पंधन मडावी, चिरू तलपल्ली, पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य पूजा दुर्गम, सुनीता गिवे, सोनाली पंघाटे, शुभांगी गिरडकर, सुनीता पाटील, मुक्ता धाबेकर, प्रतिज्ञा तिवारी, राखी दांगे, हिमांशु तिवारी, राहुल तिवारी और प्रख्यात पथाडे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस सामाजिक पहल के माध्यम से भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों के प्रति सम्मान और सेवा भावना व्यक्त की।




