Tuesday, November 3, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

घुग्घुस नगर परिषद की ओर से 1 से 7 नवंबर तक ब्रिक्स शाश्वत जीवनशैली सप्ताह का आयोजन

पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा-पानी की बचत और प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए नागरिकों में जागरूकता फैलाने की पहल

प्रणयकुमार बंडी

घुग्घुस, चंद्रपुर : महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय चंद्रपुर के मार्गदर्शन में नगर परिषद घुग्घुस की ओर से 1 से 7 नवंबर 2026 तक ब्रिक्स शाश्वत जीवनशैली सप्ताह (BSLW-2026) मनाया जा रहा है।

इस सप्ताह का उद्देश्य नागरिकों में पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूकता पैदा करना है। इसके तहत ऊर्जा और पानी की बचत, प्लास्टिक का उपयोग कम करना, कचरे का उचित वर्गीकरण, ई-कचरे का व्यवस्थापन तथा Reduce, Reuse और Recycle (कम उपयोग, पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण) के तीन सूत्रों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

इस अभियान के माध्यम से नागरिकों को दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े छोटे-छोटे बदलाव अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

नगर परिषद घुग्घुस ने नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने तथा स्वच्छ, सुंदर, हरित और पर्यावरण के अनुकूल घुग्घुस के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News