कुड्डालोर, तमिलनाडु: कुड्डालोर जिले में सेलम-चिदंबरम राष्ट्रीय राजमार्ग पर वेप्पूर के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने एक बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।





