Saturday, August 22, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

यूथ समिट से पहले BRICS प्रतिनिधिमंडल ने थोटलाकोंडा बौद्ध विरासत स्थल का किया दौरा

विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश: यूथ समिट से पहले BRICS देशों के प्रतिनिधिमंडल ने विशाखापट्टनम स्थित प्राचीन बौद्ध विरासत स्थल थोटलाकोंडा का दौरा किया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने भारत की समृद्ध बौद्ध एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जाना और ऐतिहासिक स्थल की विशेषताओं का अवलोकन किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि सभी BRICS प्रतिनिधियों ने बौद्ध विरासत स्थल का दौरा किया और यहां की विरासत को देखकर काफी प्रोत्साहित हुए। उन्होंने कहा कि भारत के विरासत स्थल केवल देश की ऐतिहासिक पहचान नहीं हैं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण सांस्कृतिक धरोहर हैं।

मंडाविया ने कहा कि थोटलाकोंडा जैसे ऐतिहासिक स्थल भारत की प्राचीन सभ्यता, बौद्ध परंपरा और सांस्कृतिक संबंधों को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करते हैं। BRICS प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा भारत की समृद्ध विरासत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सामने लाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

थोटलाकोंडा विशाखापत्तनम के निकट स्थित एक महत्वपूर्ण बौद्ध पुरातात्विक स्थल है, जहां प्राचीन बौद्ध मठ परिसर और अन्य ऐतिहासिक अवशेष मौजूद हैं। प्रतिनिधिमंडल के दौरे से भारत की बौद्ध विरासत और सांस्कृतिक पर्यटन को वैश्विक पहचान मिलने की उम्मीद है।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News