Thursday, July 30, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

अगले 24 घंटे अहम: अकोला, चंद्रपुर, वर्धा और वाशीम में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

मुंबई (मंत्रालय): मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र के अकोला, चंद्रपुर, वर्धा और वाशीम जिलों के कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।

प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। विशेष रूप से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

मंत्रालय, मुंबई की ओर से जारी सूचना के अनुसार संबंधित जिलों के प्रशासन को भी आवश्यक एहतियाती उपाय करने और संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News