प्रणयकुमार बंडी
हिंगोली/म्यांमार : शनिवार को महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में सुबह भूकंप के हल्के झटके दर्ज किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को सुबह 11:26:28 बजे (IST) आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। इसका केंद्र 19.611° उत्तरी अक्षांश और 77.180° पूर्वी देशांतर पर, 5 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
फिलहाल इस भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान या घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
वहीं, 11 जुलाई 2026 को तड़के 12:20:49 बजे (IST) म्यांमार में भी 4.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र 21.698° उत्तरी अक्षांश और 94.504° पूर्वी देशांतर पर 90 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
विशेषज्ञों के अनुसार, गहरे केंद्र वाले भूकंपों का प्रभाव कई बार सतह पर अपेक्षाकृत कम महसूस होता है, हालांकि स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार झटकों की तीव्रता में अंतर हो सकता है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भूकंप की स्थिति में अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।




