Wednesday, May 27, 2026

Breathe of Life Multipurpose Society UCO BANK- A/C- 09110110049020, IFSC : UCBA0000911, MICR CODE : 442028501

spot_img
spot_img

पद्मिनी एकादशी पर आस्था का सैलाब: अयोध्या में श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई पवित्र डुबकी

अयोध्या, उत्तर प्रदेश : पद्मिनी एकादशी के पावन अवसर पर बुधवार सुबह से ही अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज़ क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने पवित्र सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान विष्णु का स्मरण किया।

भोर होते ही सरयू घाटों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। “हर-हर महादेव” और “जय श्रीराम” के जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद मंदिरों में दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और देश में शांति की कामना की।

पद्मिनी एकादशी को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत, स्नान और पूजा करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है तथा सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा घाटों और मंदिरों के आसपास विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते नजर आए, वहीं सफाई और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

spot_img

Pranaykumar Bandi

WhatsApp No - 9112388440
WhatsApp No - 9096362611
Email id: vartamanvarta1@gmail.com

RELATED ARTICLES
Today News

Breaking News

Crime News